www.hamarivani.com

गुरुवार, 5 जुलाई 2012

सावन की इस सुबह



सावन की इस सुबह
चुपके से यादों में
बोलो तुम क्यों आये?

आँगन में पौधों पर

फूलों पर, पत्तों पर
बरसाती खुशबू से
मुझ पर ही क्यों छाये

खिड़की की चौखट पर

मौसम की आहट से
बरसाती झोंकों में
पगलाए वंशीवट से
यमुना के तीरे तीरे
श्याम सलोने नटखट से
राधा की पायल से गुंजित
वृन्दावन के पनघट से
स्मृति की नदिया में
अश्रुपूरित नीरव तट से
कालिदास के मेघ सलौने
बोलो! मुझको क्यों भाये 

सावन की इस सुबह
चुपके से यादों में
बोलो तुम क्यों आये?

                               

8 टिप्‍पणियां:

देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा…

सुंदर एहसास जगाया सावन ने।..बधाई।

अपन तो आज घूमने ही नहीं जा सके।:(

lori ने कहा…

ahha!!! thnx

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

बड़े ही कोमल भाव..

इन्दु पुरी ने कहा…

khoobsurat kavita! komal mn shbdon me utr aaya. bhai! yh jo hlka hlka surur hai teri umar ka sb kasur hai ha ha ha nhi. samvedansheel ho n isliye.यमुना के तीरे तीरे
श्याम सलोने नटखट से
राधा की पायल से गुंजित
वृन्दावन के पनघट से
स्मृति की नदिया में
अश्रुपूरित नीरव तट से
कालिदास के मेघ सलौने
बोलो! मुझको क्यों भाये ' क्योंकि सावन के गीत रचते रचते श्याम सलौने बीच में चले आये.

डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा…

मनमोहक.... हृदयस्पर्शी भाव....

उम्मतें ने कहा…

इंदु जी इस कविता पर आपका खुश होना तो बनता है !

Astrologer Sidharth ने कहा…

अलीजी इंदु बुआ का खुश होना तय था। मैं भी खुश हुआ... :)


इसकी लय गजब की है... लोरी अली जी, नमस्‍कार

कविता के मामले में अनपढ़ से भी गया बीता हूं। सो लय से अधिक और कुछ समझ नहीं पाया। उम्‍मीद है आप माफ करेंगी। :(

Archana Chaoji ने कहा…

बोलो न!! क्यों आए..?